Tomato farming profit: घर की छत पर ही उगाए ताजे टमाटर, बस जल्दी से अपनाएं ये ट्रि्क, 40 दिनों में आएंगे लाल फल

Tomato farming profit: घर की छत पर ही उगाए ताजे टमाटर, बस जल्दी से अपनाएं ये ट्रि्क, 40 दिनों में आएंगे लाल फल


Last Updated:

Tomato Farming: अगर आप घर पर ही ताजे टमाटर उगाना चाहते हैं तो 12×10 इंच का गमला, अच्छी मिट्टी और जैविक खाद का उपयोग करें. कृषि अधिकारी के अनुसार, 15 दिन में एक बार खाद दें और नियमित पानी डालें.

बुरहानपुर. टमाटर वैसे तो फल के अंतर्गत आता है, लेकिन हमारे यहां सब्जी के तौर पर खूब इसकी डिमांड रहती है. कई सब्जियां बिना टमाटर के अधूरी हैं. इतना ही नहीं टमाटर का उपयोग अन्य फूड डिशेज में भी किया जाता है. आप अगर ताजा लाल टमाटर खाना चाहते हैं, तो इन्हें घर में भी उगा सकते हैं. गार्डन का शौक रखने वाले लोग घर के गमले में भी टमाटर के पौधे को उगा सकते हैं. आज हम आपको कृषि अधिकारी के अनुसार सही जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं. यदि आप इनका पालन करते हैं, तो आप आपके घर पर ही टमाटर उगा सकते हैं.

कृषि अधिकारी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की, तो उन्होंने बताया कि आप भी आपके घर पर गार्डन में टमाटर उगा सकते हैं. लाल-लाल टमाटर आपके यहां पर भी उगना शुरू हो जाएंगे. कम से कम 12 इंच गहरा और 10 इंच चौड़ा गमला होना चाहिए. मिट्टी अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का उपयोग करें आप बाजार से तैयार मिट्टी या खाद और मिट्टी का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप टमाटर के बीज बो सकते हैं यह नर्सरी से तैयार पौधे भी खरीद सकते हैं नियमित रूप से पौधों को खाद देने के लिए जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं. यदि आप इन बातों का पालन करते हैं तो आपके घर पर ही टमाटर लगा शुरू हो जाएंगे. आप को यह गमला जहां पर धूप आती हो उस स्थान पर रखना है.

15 दिन में एक बार दे पौधों को खाद 
यदि आप आपके घर पर ही गमले में यह टमाटर का पौधा लगा रहे हैं, तो 15 दिन में एक बार इस को खाद दे दे और नियमित रूप से पानी देते रहे 40 दिन बाद टमाटर लगा शुरू हो जाएंगे. टमाटर करीब 4 महीने तक लगते हैं. आप इनको तोड़कर रोजाना भी खा सकते हैं आप बेच भी सकते हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homeagriculture

Tomato farming: घर की छत पर ही उगाए ताजे टमाटर, बस जल्दी से अपनाएं ये ट्रि्क



Source link