आंवला सर्दी का सुपरफल क्यों? अचार, मुरब्बा, चटनी या कच्चा खाने के अलावा भी हैं गजब फायदे, जानें

आंवला सर्दी का सुपरफल क्यों? अचार, मुरब्बा, चटनी या कच्चा खाने के अलावा भी हैं गजब फायदे, जानें

Last Updated:

Winter Amla Benefits: ठंड का मौसम आते ही बाजारों मे सर्दियों का सुपर फूड आंवला खूब नजर आने लग गया है. आचार, मुरब्बा, चटनी या फिर कच्चा इसे जैसे भी खाएं, शरीर को जबरदस्त फायदा मिलता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि आंवला खून को साफ रखने से लेकर आंखों और त्वचा की समस्याओं में भी असरदार है. जानें और फायदे…

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खरगोन के बाजारों में आंवला की बहार आ गई है. हर ठेले और फल विक्रेता के पास ये चमकदार हरी गोलियां ग्राहकों को अपनी ओर खींचती हैं. स्थानीय लोग इसे सर्दियों का सुपरफूड कहते हैं, क्योंकि यह स्वाद के साथ शरीर को ताकत भी देता है.

Amla benefits in winter, Amla superfood, आंवला खाने के फायदे, सर्दियों में आंवला क्यों खाएं, Amla for hemoglobin, खून की कमी दूर करने वाला फल, Amla immunity booster, Ayurvedic superfood Amla,

आंवला सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह आयुर्वेद में सर्वगुण सम्पन्न औषधि माना जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार, आंवला शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है और ठंड के दिनों में होने वाली कई बीमारियों के इलाज में मददगार है.

आंवला सेहत के फायदे, सर्दियों का सुपरफूड आंवला, Amla health benefits, Amla uses and benefits, Winter health tips, आंवला कैसे खाएं, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार मौर्य बताते हैं कि आंवला शरीर को शुद्ध करने के साथ खून में मौजूद जरूरी तत्वों को संतुलित रखता है. यह आंखों, त्वचा, बालों और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आंवला सेहत के फायदे, सर्दियों का सुपरफूड आंवला, Amla health benefits, Amla uses and benefits, Winter health tips, आंवला कैसे खाएं, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

आंखों से जुड़ी समस्याओं में आंवला किसी रामबाण से कम नहीं. आजकल मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन देखने से आंखों में जलन और सूखापन की समस्या बढ़ रही है. आंवले में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को स्वस्थ रखने के साथ उनकी रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं.

आंवला सेहत के फायदे, सर्दियों का सुपरफूड आंवला, Amla health benefits, Amla uses and benefits, Winter health tips, आंवला कैसे खाएं, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो या खून की कमी की दिक्कत हो, तो आंवले का नियमित सेवन असर दिखाता है. डॉ. मौर्य के अनुसार, रोजाना करीब 2 ग्राम आंवला खाने से जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

आंवला सेहत के फायदे, सर्दियों का सुपरफूड आंवला, Amla health benefits, Amla uses and benefits, Winter health tips, आंवला कैसे खाएं, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

त्वचा संबंधी समस्याओं में भी आंवला काफी लाभदायक है. ठंड में अक्सर चेहरे पर रूखापन, दाने या कालेपन की शिकायत बढ़ जाती है. आंवले का एंटीऑक्सीडेंट शरीर की त्वचा को भीतर से साफ करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.

आंवला सेहत के फायदे, सर्दियों का सुपरफूड आंवला, Amla health benefits, Amla uses and benefits, Winter health tips, आंवला कैसे खाएं, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई आंवला अपने पसंदीदा रूप में खा सकता है. चाहे मुरब्बे की मिठास पसंद हो, आचार का खट्टापन या चटनी का तीखापन. आंवला हर फॉर्म में पोषक तत्व बरकरार रखता है. यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट सर्दियों का फूड माना जाता है.

आंवला सेहत के फायदे, सर्दियों का सुपरफूड आंवला, Amla health benefits, Amla uses and benefits, Winter health tips, आंवला कैसे खाएं, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों को आंवला खाने से एलर्जी या खुजली की दिक्कत हो सकती है. जिन्हें खटाई से परहेज है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए. अन्यथा साइड इफेक्ट के रूप में पेट दर्द, जलन या एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आंवला सर्दी का सुपरफल क्यों? अचार, मुरब्बा, चटनी के अलावा भी हैं गजब फायदे

Source link