VIDEO: इंग्लिश मेम का देसी गेम, DPL की एंकर को लगी दिल्ली की हवा

VIDEO: इंग्लिश मेम का देसी गेम, DPL की एंकर को लगी दिल्ली की हवा


Last Updated:

देश की राजधानी में इन दिनों टी-20 की धूम है. दिल्ली प्रीमियर लीग में कई खिलाड़ी अपने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे है वहीं इस टूर्नामेंट से जुड़ी एक एंकर ऐसी हो जो क्रिकेटर्स के बीच में बहुत पापुलर हो…और पढ़ें

VIDEO: इंग्लिश मेम का देसी गेम, DPL की एंकर को लगी दिल्ली की हवादिल्ली प्रीमियर लीग में एंकर के तौर पर ग्रेस हेडन की लोकप्रियता आसमान पर
नई दिल्ली.  देश की राजधानी में आमतौर पर राजनीति की चर्चा अपने उफान पर रहती है पर जैसे ही टी-20 फॉर्मेट में दिल्ली प्रीमियर लीग शुरु होती है तो चर्चा का चाहे थोड़ी देर के लिए ही सही अपना रास्ता बदल लेती है और सोने पर सुहागा तब होता है जब फटाफट क्रिकेट में हुस्न का तड़का लग जाता है. DPL के नए सीजन से एक एंकर अपने लुक्स और क्रिकेट की जानकारी के लिए चर्चा में थी ही अब उनकी हिंदी के लोग दिवाने हो गए हैं.

2001 के भारत दौरे पर भारतीय गेंदबाजों की तबियत से पिटाई करने वाले मैध्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ऑस्ट्रेलिया की  जानी मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं जिनको इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में टूर्नामेंट का एंकर बनाया गया है और उन्होंने अभी तक अपना काम बखूबी से निभाया है. इससे पहले उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को भी स्टार स्पोर्ट्स की ओर से कवर किया था. दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 टूर्नामेंट की बात की जाए तो इसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो चुकी है.

हेडन की हिंदी में ‘ग्रेस’ है

ग्रेस हेडन इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग में सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और अक्सर उनका कई कॉमेन्ट्रेटर्स के साथ वीडियो वायरल होता रहता है जिसमें उनके ड्रेसिंग सेंस और उनके लुक्स पर बहुत ज्यादा बात होती है पर जिस वीडियो का जिक्र हम करने जा रहे है वो उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि उनकी हिंदी बोलने के कारण वायरल हुआ है. हुआ कुछ यू कि ग्रेस को दिल्ली लीग में खेल रहे तेज गेंदबाज भगवान सिंह का इंटरव्यू करना था जो इस बात से पहले ही डरे हुए थे कि उनको इंग्लिश बोलना पड़ेगा कि अचानक ग्रेस उनसे हिंदी में बोलती है कि उनका नाम ग्रेस है और आप कैसे है  इतना सुनते ही भगवान थोड़े सहज होते है और उनको हिंदी में स्लैंग बोलने का चैलेंज देते है. ग्रेस हेडन पूरे ग्रेस के साथ वो कबूल करती है और टूटे फूटे अंदाज में वो कोशिश करती है जिसको सुनकर हर किसी को हंसी आ जाती है.

View this post on Instagram





Source link