Live now
Last Updated:
Missing Archana Tiwari News: कटनी की बेटी अर्चना तिवारी 7 अगस्त से लापता है. अर्चना इंदौर से ट्रेन में कटनी के लिए रवाना हुई थी, लेकिन पहुंची नहीं. भोपाल जीआरपी थाने पहुंचे परिवार का कहना है कि अर्चना के साथ को…और पढ़ें
अर्चना तिवारी को तलाश रही पुलिस.
अर्चना तिवारी के परिजन बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंचे. परिवार ने जीआरपी थाने में पुलिस से मुलाकार की. परिवार का कहना है कि अर्चना के साथ कोई हादसा हुआ है. अर्चना किसी के साथ कहीं नहीं जा सकती. 7 दिनों से ज्यादा वक्त हो चुका है अर्चना को गुमशुदा हुए, अब चिंता हो रही है.
August 14, 2025 07:17 IST
Archana Tiwari Missing: परिवार का दावा- अर्चना के साथ हुआ कोई हादसा
अर्चना तिवारी 7 अगस्त से लापता है. बुधवार को अर्चना का परिवार भोपाल जीआरपी थाने पहुंचा. परिजनों का कहना है कि अर्चना के साथ कोई हादसा हुआ है. वो ऐसे किसी के साथ नहीं जा सकती.
August 14, 2025 07:12 IST
Archana Tiwari Missing: पुलिस कर रही तलाश
जीआरपी पुलिस का कहना है अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है. कई लोकेशन पर अर्चना तिवारी को खोजा जा रहा है. पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है. नर्मदा किनारे पटरिया के आसपास और जंगल में भी की सर्चिंग की जाएगी.