Last Updated:
वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन पर सिमटने वाली पाकिस्तानी टीम को उनके ही दिग्गज बासित अली ने कड़ी चेतावनी दी है. बासित अली का कहना है कि भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान की बुरी तरह पिटाई कर सकती है.
हार्दिक पंड्या और मोहम्मद रिजवान. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा बेहद निराशाजनक रहा. वनडे सीरीज में तो उसे 1-0 की लीड लेने के बाद लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे मैच में 202 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. तीसरे वनडे में पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरुआत से ही बिखर गई. पाकिस्तान के पहले तीन ओवरों में ही तीन विकेट गिर गए. ओपनर साइम अयूब, अब्दुल्ला शफीक और कप्तान मोहम्मद रिजवान बिना खाता खोले आउट हो गए. आयाराम-गयाराम का यह दौर तब तक चला जब तक पूरी टीम सिमट नहीं गई. आखिर में पाकिस्तान की पूरी पारी 30 ओवरों के अंदर 92 रन पर सिमट गई. कैरेबियन पेसर जेडन सील्स ने कहर बरपाते हुए आठ ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 6 विकेट झटके.
इस पर बासित अली ने कहा, ‘अगर हम अफगानिस्तान से हारते हैं, तो इस देश में कोई ज्यादा परवाह नहीं करेगा. लेकिन जैसे ही आप भारत से हारते हैं तो हर कोई पागल हो जाता है.’ यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि पाकिस्तान की ऐसी बुरी हार वनडे फॉर्मेट में हुई है. उसने टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान को 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था. आगामी एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाना है.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें