गैस गोदाम मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: सागर में परिसर में पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया – Sagar News

गैस गोदाम मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:  सागर में परिसर में पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया – Sagar News


सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में गुरुवार सुबह मैनेजर की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ रिंकू अहिरवार (40) निवासी बीडी कॉलोनी के रूप में हुई है। रोजाना की तरह वह सुबह सोमनाथपुरम स्थित गोदाम का गेट खोलने

.

सुबह काम पर पहुंचे थे, कर्मचारियों ने दी सूचना जानकारी के अनुसार, रिंकू अहिरवार रोजाना सुबह सबसे पहले गोदाम पर पहुंचकर ताला खोलते थे। गुरुवार को भी वह गेट खोलने पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद आए कर्मचारियों ने उन्हें जमीन पर पड़े देखा। तत्काल घटना की सूचना पुलिस और परिवार को दी गई।

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का कारण स्पष्ट मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका है, लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।



Source link