छात्र एवं अधेड़ ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: छात्र के परिजन बोले कोई परेशानी नहीं थी, युवती से करता था बात;पुलिस जांच में जुटी – Gwalior News

छात्र एवं अधेड़ ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:  छात्र के परिजन बोले कोई परेशानी नहीं थी, युवती से करता था बात;पुलिस जांच में जुटी – Gwalior News


ग्वालियर में दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। रानीपुरा में 19 वर्षीय छात्र आर्यन सिंह तोमर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वहीं सेवा नगर में 53 वर्षीय मनोज रजक ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर श

.

छात्र आर्यन रात 8 बजे दोस्तों से मिलकर घर लौटा था। वह सीधा अपने कमरे में सोने चला गया। रात 11 बजे तक जब वह खाना खाने नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर आर्यन फांसी के फंदे पर लटका मिला।

परिजनों का कहना है कि आर्यन को कोई परेशानी नहीं थी। वह एक युवती से बात करता था। पुलिस उस युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है। संभव है कि आर्यन ने उसे अपनी कोई परेशानी बताई हो।

हत्या की अफवाह फैलाई, पुलिस ने की पूछताछ

दूसरी घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवा नगर की है। यहां 53 वर्षीय बुजुर्ग मनोज रजक पुत्र जगन्नाथ रजक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसकी मौत के बाद मनोज के भांजे ने उसकी हत्या की अफवाह फैला दी। अफवाह का पता चलते ही थाना प्रभारी सहित अन्य बल मौके पर पहुंचा, पूछताछ की तो अफवाह की पुष्टि नहीं हुई है। मनोज के पत्नी और बच्चे करीब 15 साल से उससे अलग रह रहे थे।

पुलिस का कहना है…

ग्वालियर थाना प्रभारी ग्वालियर मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि

एक युवक और बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage



Source link