Last Updated:
Jabalpur Bank Loot Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई करोड़ों की बैंक डकैती के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पाटन के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. माना जा…और पढ़ें
जबलपुर बैंक डकैती केस में बड़ा अपडेट.माना जा रहा है कि सीसीटीवी में बैग लेकर जाते नजर आए आरोपियों ने ही बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस रईस खान पर डकैती की साजिश रचने का शक जता रही है. बैंक डकैती को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने रास्ते में अपना मोबाइल भी फेंक दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि 11 अगस्त सोमवार की सुबह 9 बजे जबलपुर में बड़ी बैंक डकैती हुई. सिहोरा में सुबह नेशनल हाईवे और खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ माइक्रो फाइनेंस बैंक की शाखा में 5 नकाबपोश बदमाश घुस गए और हथियार के बल पर लॉकर की चाभी ले ली. करीब 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपये नकद लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे. तब से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इन बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें