Last Updated:
श्रीलंका के क्रिकेटर महेश तीक्षाना ने जनवरी 2025 में गर्लफ्रेंड अर्थिका योनाली से शादी की. अर्थिका एक एयर होस्टेस हैं. जनवरी में महेश ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली और फिर शादी की थी.
श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर महेश तीक्षाना ने इसी साल जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड अर्थिका योनाली से शादी की. दोनों के बीच रिश्ता कब और कैसे बढ़ा ये किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा महेश की पत्नी अर्थिका योनाली एक एयर होस्टेस हैं.

श्रीलंका के स्टार गेंदबाज महेश तीक्षाणा ने इस साल जनवरी में 8 तारीख को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन वनडे में हैट्रिक लेने का कमाल किया. इसके बाद उन्होंने शादी की. कीवी बैटर की गिल्लियां उड़ाने वाला गेंदबाज ही क्लीन बोल्ड हो गया.

महेश ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका अर्थिका योनाली से 17 जनवरी, 2025 को शादी की. उनकी शादी कोलंबो, श्रीलंका के शांगरी-ला होटल में हुई जिसमें दोस्तों, परिवार और प्रमुख क्रिकेट हस्तियों ने भाग लिया. शादी के निमंत्रण पर लिखा था “सच्चा प्यार सबसे बड़ा रोमांच है”.

अर्थिका योनाली एक पेशेवर केबिन क्रू सदस्य हैं. वह श्री और श्रीमती सियंबलापितिया की बेटी हैं. उनकी प्रेम कहानी को हर किसी के लिए एक मिसाल है. जिसमें अर्थिका ने महेश के क्रिकेट करियर के दौरान हमेशा उनका समर्थन किया.

ऐसा समझा जाता है कि महेश और अर्थिका योनाली की मुलाकात किसी यात्रा के दौरान हुई थी. फ्लाइट में बतौर केबिन क्रू अपना काम कर रही अर्थिका योनाली से महेश की नजरें टकराई. उनकी खूबसूरती किसी का भी ध्यान खींच सकती है.

अर्थिका योनाली से महेश ने बात की और दोनों के बीच दोस्ती आगे बढ़ी. श्रीलंका क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बन चुके महेश तीक्षाणा के साफ मन और बात करने का लहजा अर्थिका योनाली को भा गया.

अर्थिका योनाली और महेश तीक्षाणा ने अपने रिश्तो को शादी में बदल ने का फैसला लिया. 2021 में टी20 और वनडे में डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने अपनी जगह टीम में पक्की कर ली थी. 2025 में दनों के परिवारवालों की रजामंदी से शादी हुई.