शिवपुरी: कुश्ती में हरियाणा की रानी ने डबरा के पहलवान को दी मात – Shivpuri News

शिवपुरी:  कुश्ती में हरियाणा की रानी ने डबरा के पहलवान को दी मात – Shivpuri News



जिले के दिनारा में रक्षाबंधन और भुजरिया पर्व के अवसर पर बुधवार को दंगल प्रतियोगिता हुई। पहली कुश्ती ₹31,000 की इनामी राशि वाली थी। यह ग्वालियर के जीतू यादव और झांसी के वीरेंद्र के बीच लड़ी गई।

.

मुकाबला 21 मिनट तक चला। दोनों पहलवानों ने कई दांव-पेंच आजमाए। अंत में मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरी कुश्ती ₹51,000 इनामी राशि की थी। यह मुरैना के संजू सिकरवार और झांसी के दीपू के बीच हुई।

15 मिनट चले इस रोमांचक मुकाबले का नतीजा भी बराबरी पर रहा। तीसरी कुश्ती ₹3,100 इनामी राशि की थी। इसमें हरियाणा की रानी राणा, लखनऊ की कोमल और मथुरा की प्रियंका ने हिस्सा लिया।

यह मुकाबला भी किसी निर्णय के बिना समाप्त हुआ। अंत में एक विशेष कुश्ती करवाई गई। इसमें हरियाणा की रानी राणा और डबरा के रोहित आमने-सामने थे। इस मुकाबले में रानी राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।



Source link