रायसेन में तीन रात से रुक-रुक कर बारिश: तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल आड़ी – Raisen News

रायसेन में तीन रात से रुक-रुक कर बारिश:  तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल आड़ी – Raisen News




रायसेन जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल आड़ी हुई है, हालांकि किसानों का कहना है कि इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मौसम में यह बदलाव बुधवार दोपहर से शुरू हुआ। गुरुवार और शुक्रवार रात को भी बारिश हुई। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं और कोहरे की धुंध छाई रही, साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी भी होती रही। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारिश से खड़ी गेहूं की फसल को फायदा होने की बात कही जा रही है, लेकिन खेतों में कटी रखी चना और मसूर की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. तोमर ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से जिले के मौसम में यह बदलाव आया है। प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश हुई है। जिले में कुल 4 लाख 34 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना और मसूर सहित अन्य फसलों की बोवनी की गई है।



Source link