स्वतंत्रता दिवस से पहले सतना में तिरंगा यात्राएं: नगर निगम, पुलिस और जेल प्रशासन ने निकाली रैलियां, शहर देशभक्ति के रंग में रंगा – Satna News

स्वतंत्रता दिवस से पहले सतना में तिरंगा यात्राएं:  नगर निगम, पुलिस और जेल प्रशासन ने निकाली रैलियां, शहर देशभक्ति के रंग में रंगा – Satna News



सतना में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सतना शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम, पुलिस विभाग और केंद्रीय जेल प्रशासन ने अलग-अलग तिरंगा यात्राएं निकालीं, जिनमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

.

नगर निगम की यात्रा महापौर योगेश ताम्रकार के नेतृत्व में वेंकट क्रमांक-2 विद्यालय से शुरू हुई और वेंकट क्रमांक-1 विद्यालय तक पहुँची। इसमें निगम की फायर गाड़ियां और कचरा संकलन वाहन भी शामिल रहे। निगम कमिश्नर शेर सिंह मीणा, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए।

जेल प्रशासन की बाइक रैली केंद्रीय जेल प्रशासन ने भी तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली केंद्रीय जेल से शुरू होकर रीवा रोड और सेमरिया चौराहे होते हुए वापस जेल परिसर पहुँची। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा के साथ जेल स्टाफ ने रैली में भाग लिया।

पुलिस विभाग की बाइक रैली ​​​​​​​पुलिस विभाग की तिरंगा बाइक रैली पुलिस लाइन से निकली और शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। एडिशनल एसपी शहर शिवेश सिंह बघेल, एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे, आरआई देविका सिंह बघेल, टीआई कोलगवा सुदीप सोनी, टीआई योगेंद्र सिंह परिहार और टीआई ट्रैफिक पंकज शुक्ला सहित पुलिस बल इसमें शामिल रहा।



Source link