0,0,0,0…एशिया कप में सैम अयूब के नाम अनोखा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले पाक खिलाड़ी

0,0,0,0…एशिया कप में सैम अयूब के नाम अनोखा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले पाक खिलाड़ी


एशिया कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ियों की तरफ से सैम अयूब का नाम बार-बार सुनाई दे रहा था. माना जा रहा था कि सैम अयूब एशिया कप में अपने बल्ले से कहर बरपाएंगे बड़ी-बड़ी पारियां खेलेंगे, लेकिन हुआ बिल्कुल उसा उल्टा. सैम अयूब टूर्नामेंट में अभी तक 6 में से 4 बार खाता भी नहीं खोल पाए हैं. उनका प्रदर्शन पाकिस्तान खेमे के लिए बेहद निराशाजनक रहा है.  ऐसे में उनके लगातार फ्लॉप होने के बाद भी फखर जमान को ओपनिंग के लिए भेजा गया. बांग्लादेश के खिलाफ शून्य पर आउट होकर उन्होंने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है.

बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
पूरे टूर्नामेंट के दौरान सैम अयूब का फ्लॉप शो जारी है. उन्होंने ग्रुप ए के स्टेज मैचों में 3  बार लगातार शून्य पर आउट हुए. वहीं सुपर 4 में टीम इंडिया के खिलाफ 21 और श्रीलंका के खिलाफ महज 2 रन बना सके. कल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिर वह बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल के किसी टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी का सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है. इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड आंद्रे फ्लेचर के नाम था, लेकिन एक टूर्नामेंट में 4 बार शून्य पर आउट होकर अब ये रिकॉर्ड सैम अयूब ने अपने नाम कर लिया है.

पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. मोहम्मद हारिस 31, शाहिद अफरीदी के 19 और एम नवाज के 25 के अलावा किसी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. इस तरह से पाकिस्तान जैसे- तैसे 135  रनों तक पहुंचा, गौरतलब है सैम अयूब का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा.  वह इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए.

Add Zee News as a Preferred Source


फाइनल में पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया. बांग्लादेश की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पाक की टीम 135 रन ही बना सकी. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने शुरुआत से ही विकेट गंवाना शुरु कर दिए. पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवाने के बाद  बांग्लादेश की टीम टारगेट चेस नहीं कर पाई और ये मुकाबला बुरी तरह हार गई . इसी के साथ पाकिस्तान ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब 28 सितंबर को पाकिस्तान-भारत के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:’पहले गलत फिर…’ मोहम्मद कैफ को बुमराह का जोरदार पलटवार, एशिया कप के बीच मचा बवाल



Source link