Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत ना जाने का फैसला शानदार… पीसीबी के मुरीद हुए सरफराज

Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत ना जाने का फैसला शानदार… पीसीबी के मुरीद हुए सरफराज


Last Updated:

Asia Cup 2025: पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि एशिया कप 2025 के लिए भारत अपनी टीम ना भेजने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का फैसला शानदार है. एशिया कप अगले महीने यूएई में होना है.

पाकिस्तानी टीम का भारत ना जाने का फैसला शानदार... पीसीबी के मुरीद हुए सरफराजसरफराज अहमद पाकिस्तान के कामयाब कप्तानों में गिने जाते हैं.
नई दिल्ली. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में ज्यादातर लोगों की राय है कि पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए. हाल ही में इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय टीम ने आतंकियों को सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान के साथ खेलने से साफ मना कर दिया. अगले महीने होने वाले एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद अलग राग अलाप रहे हैं. उन्होंने एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भारत में अपनी टीम न भेजने के फैसले का समर्थन किया है. यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा.

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को करनी थी. इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव काफी बढ़ गया. इसके बाद बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की सहमति से यह टूर्नामेंट UAE में कराने का निर्णय लिया. पीसीबी (PCB) प्रमुख मोहसिन नकवी ही एसीसी के अध्यक्ष हैं. ऐसे में पाकिस्तान का बड़ा वर्ग इसे अपने लिए राहत के तौर पर देख रहा है.

तब श्रीलंका में खेले गए भारत-पाक मैच
एशिया कप का पिछला संस्करण 2023 में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था. इसकी मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी. लेकिन जब बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया, तब टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला गया. इस तरह भारत ने अपने सारे मैच श्रीलंका में खेले. पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी भारत से खेलने के लिए श्रीलंका गई और फाइनल भी वहीं हुआ.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तानी टीम का भारत ना जाने का फैसला शानदार… पीसीबी के मुरीद हुए सरफराज



Source link