आज भोपाल में दिखेंगी करोड़ों की सुपरकार्स: स्वतंत्रता दिवस पर वर्ल्ड वार-2 की विलीज और फोर्ड जीपें, साथ ही दमदार बाइक स्टंट का रोमांच – Bhopal News

आज भोपाल में दिखेंगी करोड़ों की सुपरकार्स:  स्वतंत्रता दिवस पर वर्ल्ड वार-2 की विलीज और फोर्ड जीपें, साथ ही दमदार बाइक स्टंट का रोमांच – Bhopal News


भोपाल में इस साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न खास अंदाज में मनाया जाएगा। 15 अगस्त को ‘इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025’ के तहत शहरवासी एक ही स्थान पर करोड़ों रुपए कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई दुर्लभ जीपें, दमदार सुपरबाइक्स और देश के टॉप स्टं

.

इस आयोजन में केवल बाइक्स पर स्टंट किए जाएंगे, जबकि अन्य सभी वाहन शोकेस के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। भोपाल स्टंट स्कूल, भोपाल जीप ग्रुप और भोपाल सुपर कार्स क्लब मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इसका मकसद दर्शकों को यह संदेश देना है कि स्टंट का आनंद केवल सुरक्षित और नियंत्रित माहौल में ही लेना चाहिए।

विंटेज गाड़ियों का भी प्रदर्शन।

क्या-क्या देखने को मिलेगा?

इस कार्यक्रम में वाहन प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होंगे। विंटेज वाहन में वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीप सहित आठ दुर्लभ क्लासिक कारें शामिल हैं। सुपरकार्स में छह लग्जरी स्पोर्ट्स कारें होंगी, जिनमें मर्सिडीज AMG, पोर्शे, संभावित रोल्स-रॉयस और अन्य हाई-परफॉर्मेंस मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा दो करोड़ की कीमत वाली “सरप्राइज कार्स” भी पहली बार भोपाल में प्रदर्शित होंगी।

सुपरबाइक्स में कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900 और दो दमदार चॉपर बाइक्स शामिल होंगी। स्टंट शो में प्रोफेशनल स्टंट बाइक्स और KTM MTB साइकिल के छह एथलीट BMX-स्टाइल करतब दिखाएंगे।

कार्यक्रम का समय और रूट

सुबह 11 बजे लिंक रोड-1 से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो लिंक रोड से मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट होते हुए वॉकिंग स्ट्रीट और मिनाल रेसिडेंसी तक जाएगा। इसके बाद, दोपहर 12 बजे मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर बाइक और कारों का लाइव स्टंट शो और प्रदर्शन होगा।



Source link