छतरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक
.
परेड और हर्ष फायरिंग ने बढ़ाया जोश
समारोह की शुरुआत सुबह 8:58 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ हुई। राष्ट्रगान के पश्चात ध्वजारोहण और परेड की सलामी दी गई। जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (29वीं बटालियन दतिया), नगर सैनिक बल, एनसीसी, महिला शौर्य दल, स्काउट और पुलिस बैंड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।
परेड के दौरान हर्ष फायरिंग ने माहौल को और अधिक जोशीला बना दिया। इस बार समारोह में भोपाल परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने स्क्रीन पर देखा और सुना।
छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जिले की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और समूह प्रदर्शन ने समारोह को जीवंत कर दिया।

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

आभार प्रदर्शन के साथ समापन
पूरा कार्यक्रम देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ दोपहर 11:30 बजे आभार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। समारोह में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
देखें आयोजन की तस्वीरें


