दमोह में अवैध शराब जब्त: भगवती मानव कल्याण संगठन ने बाइक सवार को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया – Damoh News

दमोह में अवैध शराब जब्त:  भगवती मानव कल्याण संगठन ने बाइक सवार को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया – Damoh News


भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ता ने पकड़वाई अवैध शराब।

दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की रात कोतवाली चौराहे पर एक बाइक सवार को दो पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा।

.

संगठन को सूचना मिली थी कि स्वतंत्रता दिवस पर शराब दुकानें बंद रहने के कारण शराब माफिया अवैध बिक्री कर सकते हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

बाइक से जब्त हुई शराब।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को शराब समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भगवती मानव कल्याण संगठन के अनुसार, वे जिले में नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक सैकड़ों अवैध शराब विक्रेताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जा चुका है।



Source link