बीसीसीआई सूत्र का अपडेट, सूर्यकुमार या शुभमन कौन होगा एशिया कप में कप्तान

बीसीसीआई सूत्र का अपडेट, सूर्यकुमार या शुभमन कौन होगा एशिया कप में कप्तान


Last Updated:

Suryakumar Yadav Or Shubman Gill : एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे या फिर शुभमन गिल को कप्तान बनाा जाएगा. इन बातों पर बीसीसीआई के सूत्र ने विराम लगा दिया है.

बीसीसीआई सूत्र का अपडेट, सूर्यकुमार या शुभमन कौन होगा एशिया कप में कप्तानसूर्यकुमार यादव ही एशिया कप में करेंगे टी20 टीम की कप्तानी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन कर सबको अपना मुरीद बना दिया. अब उनको तीनों ही फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने की बात हो रही है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सूर्यकुमार यादव की जगह पर वो वाकई टी20 की भी कप्तानी कर सकते हैं. कई फैन और क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि पंजाब के 25 साल के इस बल्लेबाज को भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तानी सौंप देनी चाहिए.

इस सप्ताह की शुरुआत में यह रिपोर्ट आई थी कि गिल को एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए कहा जा सकता है. गुरुवार (14 अगस्त) को टाइम्स ऑफ इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि सूर्या आठ टीमों के टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. इसे 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा.

TOI के अनुसार मुंबई के 34 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज इस वक्त BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे हैं. एशिया कप 2025 के लिए 19 अगस्त को सलेक्शन कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए बेंगलुरु से मुंबई जाएंगे. TOI रिपोर्ट में लिखा गया, “सलेक्शन मीटिंग में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल होंगे. टीम सलेक्शन के लिए होने वाली अहम बैठक में भाग लेने वो बेंगलुरु से मुंबई जाएंगे. सूर्या हर्निया सर्जरी के बाद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब से गुजर रहे हैं. उनके टीम सलेक्शन मीटिंग में जाने की खबर से यह साफ होता है कि SKY भारत के टी20 कप्तान बने रहेंगे. जिससे भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टी20 कप्तानी दिए जाने की सभी अफवाहें खत्म हो जाती हैं.”

यह भी बताया गया है कि भारत के टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल और मीडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को एशिया कप के लिए नहीं चुना जाएगा. TOI से एक BCCI सूत्र ने कहा, जायसवाल को चयनकर्ताओं ने रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान लगाने कहा गया है. “भारत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा है. गिल मौजूदा में टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यहां तक कि इंग्लैंड में शानदार सीरीज खेलने वाले यशस्वी जायसवाल और मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भी टी20 टीम के लिए नहीं चुना जाएगा. जायसवाल को चयनकर्ताओं ने रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान लगाने को कहा गया है.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

बीसीसीआई सूत्र का अपडेट, सूर्यकुमार या शुभमन कौन होगा एशिया कप में कप्तान



Source link