बुरहानपुर जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों और नृत्यों की सांस्कृतिक
.
नगर के इन स्थानों पर हुए आयोजन
कमल चौक पर भाजपा का कार्यक्रम
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुजराती वाड़ी में समारोह
संकलपंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट की गुजराती वाड़ी में ताराबेन शाह और रमेशचंद्र दलाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ। विद्यार्थियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इकबाल चौक पर कांग्रेस का ध्वजारोहण
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टांक ने इकबाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कृषि उपज मंडी में समारोह
एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंडी सचिव भूपेंद्र सिंह सोलंकी, ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित सहित मंडी कर्मचारी और व्यापारी मौजूद रहे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

गांधी चौक पर विश्वास सेवा समिति का आयोजन
सुबह पौने नौ बजे पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी ने समारोह में ध्वजारोहण किया।
हैदरपुर हाईस्कूल में रही ग्रामीणों की भागीदारी
शासकीय पीएमश्री हाईस्कूल, हैदरपुर में गांव के वरिष्ठ नागरिक नारायण चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरपंच सरोज गवले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्राचार्य मीना यादव ने बताया कि दसवीं कक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।

हकीमिया हाईस्कूल में ध्वजारोहण
स्कूल में मुख्य अतिथि तफज्जुल मुलायमवाला ने तिरंगा फहराया। इस दौरान इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य गुलाम अब्बास, लुकमान जी, और हाईस्कूल प्राचार्य अफरोज आलम सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के इन आयोजनों ने बुरहानपुर में देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया
