पुलिस ग्राउंड में संपतिया उइके ने ध्वजारोहण किया।
मंडला जिले में स्वतंत्रता दिवस पुलिस ग्राउंड में मनाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।
.
मंत्री ने सुसज्जित जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और परेड कमांडर आरआई सुनील नागवंशी मौजूद रहे।
सुरक्षा बलों के हर्ष फायर के बाद सभी दलों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। मंत्री उइके ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश पढ़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
सुसज्जित जिप्सी पर मंत्री संपतिया उइके परेड का निरीक्षण करती हुई।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल और अभिलाष तिवारी और प्रीति दुबे ने किया।
तस्वीरों में देखे पुलिस परेड ग्राउंड की स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।

पुलिस ग्राउंड में परेड को सलामी दी।

सुरक्षा बलों के हर्ष फायर के बाद सभी दलों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।