मुरैना में फिर फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद: पोरसा कस्बे में जबरन किराना दुकान खुलवाने को लेकर हुआ विवाद, नहीं मानने पर की फायरिंग – Morena News

मुरैना में फिर फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद:  पोरसा कस्बे में जबरन किराना दुकान खुलवाने को लेकर हुआ विवाद, नहीं मानने पर की फायरिंग – Morena News



मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में फिर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12:30 मिनट पर दो युवक आकाश तोमर और फरहान खान सुमेर सागर किराना दुकान पर पहुंचे। दुकान खोलने को लेकर बदमाशों की व्यापारी से बहस हुई। बहस के ब

.

क्या है पूरा मामला ? बदमाशों ने कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान खोलने की बात कही। व्यापारी ने रात अधिक होने के कारण दुकान खोलने से मना कर दिया। इससे नाराज दोनों युवकों ने किराना व्यापारी के घर पर हंगामा किया । 40 सेकेंड में युवकों ने दो बार फायरिंग की और लोहे के सरिया से गाड़ी में तोड़फोड़ की।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी घटना की जानकारी देते हुए पोरसा थाना प्रभारी एसआई उपेंद्र पाराशर ने बताया कि सुमेर सागर किराना व्यापारी है रात में बदमाश देर रात सामान लेने गए होंगे तो दुकानदार ने दुकान खोलने से मना कर दिया इससे नाराज होकर बदमाश फायरिंग करने लगे। सीसीटीवी में उनकी पहचान हो गई है आरोपियों की तलाश जारी है



Source link