Rohit Sharma: 15 अगस्त में भारत के हर कोने में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. क्रिकेट की दुनिया में भी कई खिलाड़ियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए फोटोज-वीडियोज शेयर कीं. इस बीच टीम इंडिया के स्टार ऋषभ पंत ने एक ऐसा अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पर बड़ी बात कही. ये वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिताबी जीत के बाद का है और किसी कैमरामैन ने नहीं बल्कि खुद ऋषभ पंत ने रिकॉर्ड किया है.
रोहित की कप्तानी में जीता खिताब
टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दो आईसीसी ट्रॉफी जीत ली हैं. पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने खिताबी जीत दर्ज की और फिर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. ऋषभ पंत ने 15 अगस्त के अवसर पर चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का वीडियो शेयर किया, जिससे खलबली मच चुकी है. इस वीडियो में रोहित समेत टीम इंडिया के सभी स्टार जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं. लेकिन जब ऋषभ पंत रोहित के पास अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग लेकर पहुंचे तो उन्होंने बड़ी बात कह दी.
अपडेट जारी है..