मैहर में कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दी: पत्नी और बच्चे गांव गए हुए हैं, परिजन से फोन पर कहा था- अब जीना नहीं चाहता – Maihar News

मैहर में कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दी:  पत्नी और बच्चे गांव गए हुए हैं, परिजन से फोन पर कहा था- अब जीना नहीं चाहता – Maihar News



मैहर के रामनगर थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक संजय यादव ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 15 अगस्त की दोपहर 2 बजे शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

.

उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी संजय यादव की पत्नी और बच्चे त्योहार के कारण गांव गए हुए थे। घटना से पहले संजय ने घर फोन किया। उन्होंने कहा कि अब जीवित नहीं रहना चाहता। इसके बाद फोन बंद कर दिया।

परिजनों ने चिंतित होकर संजय के साथी पुलिसकर्मी राजेश यादव से संपर्क किया। राजेश जब संजय के आवास पहुंचे तो दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों के कहने पर गेट तोड़ा गया। अंदर संजय का शव फांसी पर लटका मिला।

सूत्रों के अनुसार, संजय यादव कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।



Source link