सीहोर में डायल 100 की जगह डायल 112 सेवा शुरू: 5 नई हाईटेक गाड़ियों से घटेगा इमरजेंसी का रिस्पांस टाइम – Sehore News

सीहोर में डायल 100 की जगह डायल 112 सेवा शुरू:  5 नई हाईटेक गाड़ियों से घटेगा इमरजेंसी का रिस्पांस टाइम – Sehore News



सीहोर में पुलिस की इमरजेंसी सेवा में शुक्रवार से डायल 100 की जगह अब डायल 112 सेवा शुरू हो गई है। जिले को इस सेवा के तहत 5 नई हाईटेक गाड़ियां मिली हैं। इन गाड़ियों में आधुनिक सुविधाएं जैसे वायरलेस सिस्टम, बीकन लाइट, मोबाइल डेटा टर्मिनल, डेशबोर्ड कैमरा

.

नई व्यवस्था से आपातकालीन सेवाओं का रिस्पांस टाइम कम होगा। शहरी क्षेत्रों में यह 20-25 मिनट से घटकर 15-20 मिनट हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट से घटकर 20-25 मिनट का समय लगेगा।

कुल एफआरबी की संख्या 25 हुई ​​​​​​ एफआरबी प्रभारी सुनील जायसवाल के अनुसार, 5 नई गाड़ियों में से कोतवाली थाने को दो, पार्वती को एक, आष्टा को एक और भैरुदा को एक गाड़ी दी गई है। जिले में पहले से मौजूद 20 पुरानी गाड़ियों के साथ अब कुल एफआरबी की संख्या 25 हो गई है।

लगातार सेवाएं देने के चलते पुरानी गाड़ी की हालत कंडम शहरी क्षेत्रों में स्कॉर्पियो और ग्रामीण क्षेत्रों में बोलेरो नियो प्लस गाड़ियां चलाई जाएंगी, जो दुर्गम इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। यह बदलाव प्रदेश भर में लागू किया जा रहा है। सीहोर पुलिस के पास पहले से मौजूद 20 एफआरबी वाहन लगातार सेवाएं देने के चलते कंडम हालत में पहुंच गए हैं। इन वाहनों को आए दिन किसी न किसी गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ा रहना पड़ता है। हालांकि अब 5 अतिरिक्त गाड़ियां मिलने से कुल संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

जिले में डॉयल 100 के पाइंट- एसएचआर-1: अहमदपुर – चरनाल जोड़ एसएचआर-2: पार्वती – चौपाटी एसएचआर-3: आष्टा – भोपाल नाका ​​​​​​​एसएचआर-4: दोराहा – कस्बा मेन रोड ​​​​​​​एसएचआर-5: श्यामपुर – श्यामपुर ​​​​​​​एसएचआर-6: इछावर – दिवडिय़ा जोड़ ​​​​​​​एसएचआर-7: बिलकिसगंज : बिलकिसगंज जोड़ ​​​​​​​एसएचआर-8: जावर : जावर जोड़ ​​​​​​​एसएचआर-9: नसरुल्लागंज : छिंदगांव मौजी ​​​​​​​एसएचआर-10: गोपालपुर : इटारसी जोड़ ​​​​​​​एसएचआर-11: रेहटी : माली बायां ​​​​​​​एसएचआर-12 बुदनी : रेहटी तिराहा ​​​​​​​एसएचआर-13: शाहगंज : शाहगंज चौराहा ​​​​​​​एसएचआर- 14: शाहगंज : बक्तरा बाजार ​​​​​​​एसएचआर-15: सिद्दीकगंज : खाचरोद ​​​​​​​एसएचआर-16: मण्डी : रेस्ट हाउस तिराहा ​​​​​​​एसएचआर-17: कोतवाली : हाउसिंग बोर्ड ​​​​​​​एसएचआर-18: कोतवाली : तहसील चौराहा ​​​​​​​एसएचआर-19: मण्डी : सोया चौपाल ​​​​​​​एसएचआर-20: बुदनी : मिडघाट



Source link