हरदा में अमेरिकी वस्तुओं को त्यागने की अपील: ABVP कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुएं अपनाने कहा; बोले- भारत की चीज खरीदें, अपनी अर्थव्यवस्था बढ़ेगी – Harda News

हरदा में अमेरिकी वस्तुओं को त्यागने की अपील:  ABVP कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुएं अपनाने कहा; बोले- भारत की चीज खरीदें, अपनी अर्थव्यवस्था बढ़ेगी – Harda News


हरदा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर बढ़ाए गए टैरिफ के विरोध में स्वदेशी अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को परशुराम चौक पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

.

संगठन के नगर मंत्री शिवम ढोके ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति दबाव की रणनीति अपना रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए दृढ़ रहने का आग्रह किया। उनका कहना है कि टैरिफ वृद्धि से अमेरिकी उपभोक्ताओं को ही नुकसान होगा। भारत को इससे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

अमेरिका ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। अब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। यह किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाया गया सबसे अधिक टैरिफ है।

नगर अध्यक्ष गिरीश रावल ने कहा कि रक्षा खरीद और सस्ते कच्चे तेल का आयात भारत के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। अब कोई निर्णय बाहरी दबाव में नहीं लिया जाएगा।



Source link