MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 156 कैदियों को मिली आजादी, भोपाल से सबसे ज्यादा

MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 156 कैदियों को मिली आजादी, भोपाल से सबसे ज्यादा


Last Updated:

MP Prisoners Release: स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की विभिन्न जेलों से 156 कैदी रिहा किए गए, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं. भोपाल सेंट्रल जेल से 25 कैदियों को अच्छे आचरण के चलते आज़ादी मिली.

MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 156 कैदियों को मिली आजादी, भोपाल से सबसे ज्यादा(फाइल फोटो)
रिपोर्ट- आचार्य शिवकांत

Bhopal News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की अलग-अलग जिलों में बंद कैदियों को उनके अच्छे आचरण और व्यवहार के चलते रिहा किया गया. पूरे मध्य प्रदेश से कुल मिलाकर 156 कैदियों को रिहा किया गया है, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा भोपाल सेंट्रल जेल से 25 कैदियों को उनके अच्छे व्यवहार और आचरण के कारण रिहाई दी गई है.

कैदियों की रिहाई के मौके पर उनके परिजन लेने पहुंचे. इस दौरान अपने परिजनों को देखकर कैदी भी भावुक हो गए. उन्होंने अपने परिजन से गले मिलते हुए कहा कि आवेश में आकर गलती से जो हमसे अपराध हुआ है. उसकी सजा हमें मिल चुकी है. सबसे एक ही विनती है कि भविष्य में भी कभी भी ऐसा कुछ ना करें, जिससे उनके किए की सजा परिवार को भी भोगना पड़े.

क्या बोले सेंट्रल जेल के जेलर राकेश बांगडे?
वहीं, सेंट्रल जेल के जेलर राकेश बांगड़े ने बताया कि राज्य शासन की मंशा के अनुसार आज 25 कैदियों को रिहा किया गया है. इन कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और जेल में उनका आचरण भी उत्तम रहा. उन्होंने कहा कि हर साल गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर पात्र कैदियों को रिहाई दी जाती है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 156 कैदियों को मिली आजादी, भोपाल से सबसे ज्यादा



Source link