Last Updated:
सीएसके ने आर अश्विन के बवालिया कमेंट पर सफाई दी है. अश्विन ने कहा था कि डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल करने के लिए सीएसके फ्रेंचाइजी एक्स्ट्रा पैसा खर्च करने को तैयार थी. ब्रेविस को आईपीएल में पिछले सीजन सीए…और पढ़ें
आर अश्विन ने ब्रेविस को लेकर दिया था बड़ा बयान. सीएसके ने एक बयान में कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स स्पष्ट करती है कि टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस को एक स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित करने की प्रक्रिया के दौरान फ्रेंचाइजी द्वारा की गई कार्रवाई आईपीएल के नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार थी. अप्रैल 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस को चोटिल गुरजपनीत सिंह के स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में 2.2 करोड़ रुपये की लीग फीस पर अनुबंधित किया गया था. गुरजपनीत सिंह को सऊदी अरब में आयोजित आईपीएल 2025 खिलाड़ी नीलामी में 2.2 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया था.’
सीएसके ने कहा कि ब्रेविस को आईपीएल खिलाड़ी दिशानिर्देश 2025-27 में विशेष रूप से ‘रिप्लेसमेंट प्लेयर्स’ (स्थानापन्न खिलाड़ी) नियम के अंतर्गत अनुच्छेद 6.6 के अनुसार अनुबंधित किया गया था. यह विवाद तब शुरू हुआ जब अश्विन ने कहा कि सीएसके ब्रेविस को अनुबंधित करने के लिए अधिक भुगतान करने को तैयार थी क्योंकि कुछ अन्य आईपीएल टीमों की दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज के साथ बातचीत कीमत के कारण फलदायी नहीं रही थी.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें