जन्माष्टमी पर आगर-मालवा में निकली पालकी यात्रा: 5 हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, सांसद ने अखाड़े में दिखाए करतब – Agar Malwa News

जन्माष्टमी पर आगर-मालवा में निकली पालकी यात्रा:  5 हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, सांसद ने अखाड़े में दिखाए करतब – Agar Malwa News


आगर-मालवा में निकली पालकी यात्रा

आगर-मालवा में जन्माष्टमी के अवसर पर यादव एवं गवली समाज द्वारा पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में करीब 5 हजार श्रद्धालु शामिल हुए।

.

दोपहर 1 बजे बड़ा गवलीपुरा स्थित राधा-कृष्ण पंचायती मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुरानी मंडी परिसर में संपन्न हुई। यहां सामूहिक कृष्ण पूजन और आरती की गई।

झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक चित्रण किया गया। युवा भक्ति गीतों पर झूमते रहे। बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने कृष्ण का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया।

यात्रा में गजराज, अखाड़ों के करतब और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में नगरवासियों ने पुष्पवर्षा की और प्रसाद वितरण किया। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मधु गहलोत और भाजपा जिलाध्यक्ष यात्रा में शामिल हुए। सांसद सोलंकी ने अखाड़े में उतरकर करतब दिखाए।

यादव समाज पिछले 15 वर्षों से जन्माष्टमी पर इस यात्रा का आयोजन कर रहा है। इस बार आगर-मालवा के अलावा शाजापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु शामिल हुए।



Source link