दुकानों और शुक्रवार से ही काफी भीड़ रही।
गुना में जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में पूजा के सामान और अन्य सामग्री की दुकानों पर शुक्रवार शाम से ही काफी भीड़ रही। वहीं गोपाल मंदिर, खाटू श्याम मंदिर पर भी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यादव समाज द्वारा शोभायात्रा निक
.
बता दें कि, जन्माष्टमी के पर्व पर कई जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सबसे बड़ा आयोजन शहर के बैजू चौराहे पर होगा। यहां देर रात प्रतियोगिता शुरू होगी। वहीं शीतला माता मंदिर के सामने भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कई मोहल्लों में भी मटकी फोड़ का आयोजन करने की तैयारी है।
गोपाल मंदिर, खाटू श्याम मंदिर में मुख्य आयाेजन
शहर के दो प्रमुख आयोजन गोपाल मंदिर और खाटू श्याम मंदिर पर होंगे। गोपाल मंदिर पर महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार से ही मंदिर को सजाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
मंदिर परिसर को ट्यूलिप के फूलों से सजाया गया है। वहीं आज भगवान कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा पहली बार नानाखेड़ी इलाके में स्थित खाटू श्याम मंदिर पर भी बड़ा आयोजन होगा।
पूजन सामग्री खरीदते ग्राहक।
दुकानों पर बड़ी भीड़
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में भी कई दुकानें आज गई हैं। मानस भवन के पास, स्टेशन रोड तिराहे पर और हाट रोड पर दुकानें लगी हैं, जिन पर भगवान कृष्ण से जुड़ी सामग्री मिल रही है। शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में ग्राहक इन दुकानों पर पहुंचने लगे। भगवान की प्रतिमा, मुकुट, झूले, कपड़े, पूजन सामग्री खरीदने के लिए इन पर नागरिकों की भीड़ लगी रही।

दुकानों पर खरीददारी करने पहुंचे नागरिक।
यादव समाज निकालेगा शोभायात्रा
जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे से शोभायात्रा की शुरुआत होगी। गायत्री मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार होते हुए लक्ष्मीगंज पहुंचेगी। यहां आमसभा का आयोजन भी किया जाएगा।