टूटने की कगार पर डेविड वॉर्नर का महारिकॉर्ड… इस धुरंधर ने कर ली बराबरी, वर्ल्ड क्रिकेट में मचने वाला है तहलका!

टूटने की कगार पर डेविड वॉर्नर का महारिकॉर्ड… इस धुरंधर ने कर ली बराबरी, वर्ल्ड क्रिकेट में मचने वाला है तहलका!


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के एक महारिकॉर्ड की एक धुरंधर ने बराबरी कर ली है. दरअसल, यह धुरंधर और कोई नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं. मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वॉर्नर के ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह अपने अगले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में वॉर्नर का यह रिकॉर्ड तोड़कर ऑस्ट्रेलिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने सकते हैं.

12वें ओवर में मैक्सवेल ने की रिकॉर्ड की बराबरी

ग्लेन मैक्सवेल ने वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी साउथ अफ्रीकी की पारी के 12वें ओवर में की, जब डेवाल्ड ब्रेविस तूफानी बैटिंग कर रहे थे. पिछले मैच में शतक ठोकने वाले ब्रेविस ने इस मुकाबले में भी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अर्धशतक ठोका. उनकी इस पारी से साउथ अफ्रीका विशाल स्कोर की ओर बढ़ रहा था. हालांकि, पारी का 12वां ओवर लेकर आए नाथन एलिस की चौथी गेंद पर ब्रेविस ने हवाई शॉट खेला और मैक्सवेल ने कैच लपक लिया.

ये भी पढ़ें: एशिया कप टीम में एंट्री के लिए गिल से रेस में आगे ये धाकड़ बल्लेबाज, पहली ही गेंद से उड़ाता है छक्के

वॉर्नर के बराबर हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 62वां कैच था. इसके साथ ही उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली, जिन्होंने 110 टी20 मुकाबलों में इतने ही कैच लपके थे. इस मामले में आरोन फिंच दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए इस फॉर्मेट में 50 कैच लिए. स्टीव स्मिथ 41 कैच के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. मैक्सवेल को वॉर्नर का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ एक और कैच की जरूरत है. अपने अगले टी20 इंटरनेशनल मैच में मैक्सवेल यह करिश्मा कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक कैच (टी20 इंटरनेशनल)

62 – ग्लेन मैक्सवेल
62 – डेविड वॉर्नर
50 – एरोन फिंच
41 – स्टीव स्मिथ
34 – मिचेल मार्श

ये भी पढ़ें: 22 साल के इस खूंखार बल्लेबाज को खरीदने के लिए CSK ने तोड़े नियम? अश्विन-चोपड़ा के बयान पर फ्रेंचाइजी ने दी सफाई

साउथ अफ्रीका ने बनाए 172 रन

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब पहले ही ओवर में कप्तान एडेन मार्करम (1) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (24) और रयान रिकेल्टन (13) भी जल्द पवेलियन लौट गए. टीम 49 के स्कोर तक अपने तीन बल्लेबाजों खो चुकी थी. हालांकि, इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को पटरी पर लाने का काम किया.

ब्रेविस 26 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. वहीं, स्टब्स ने 23 गेंदों में 25 रन की पारी खेली. इनके अलावा रासी वैन डर डुसेन 26 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि जोश हेजवलवुड और एडम जांपा ने दो-दो विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 173 रन का टारगेट मिला. तीन मैचों की यह सीरीज एक-एक से बराबरी पर है. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की, जबकि दूसरा मैच जीतकर मेहमान साउथ अफ्रीका ने सीरीज में बराबरी की.



Source link