निवाड़ी शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने राजेश यादव: कांग्रेस ने जारी की 71 जिलाध्यक्षों की सूची; कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न – Niwari News

निवाड़ी शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने राजेश यादव:  कांग्रेस ने जारी की 71 जिलाध्यक्षों की सूची; कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न – Niwari News


निवाड़ी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष बने राजेश यादव।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत 71 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की। इस सूची में निवाड़ी शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव को नियुक्त किया गया है।

.

नियुक्ति की घोषणा के बाद शहर में जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों और फूल मालाओं के साथ राजेश यादव का स्वागत किया।

राजेश यादव ने राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस के वोट 12-13 हजार से बढ़कर 37-38 हजार तक पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यादव के नेतृत्व में निवाड़ी कांग्रेस मजबूत होगी।

बधाई देने कार्यकर्ता पहुंचे।

पार्टी को मजबूत बनाएंगे

राजेश यादव ने कहा कि वे पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे और निवाड़ी को कांग्रेस का मजबूत केंद्र बनाएंगे। नए जिला अध्यक्ष को कांग्रेस नेता अभिषेक दुबे, अमित राय, मनोहर यादव, रमेश निराला, अनूप बड़ौनिया और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

मिठाई खिलाकर स्वागत किया।



Source link