भिंड में एनआरआई परिवार पर हमला; VIDEO: कार पर बरसाए डंडे-पत्थर, बेटी-बेटा घायल; इंडियन एम्बेसी में की शिकायत – Bhind News

भिंड में एनआरआई परिवार पर हमला; VIDEO:  कार पर बरसाए डंडे-पत्थर, बेटी-बेटा घायल; इंडियन एम्बेसी में की शिकायत – Bhind News


हमले में कार में बैठी बालिका घायल। कार का कांच भी टूटा।

भिंड जिले के गोहद में गुरुवार को लंदन से आए एनआरआई दंपती और उनके परिवार पर रास्ते में हमला कर दिया गया। बदमाशों ने डंडों से चलती कार पर हमला कर दिया, जिसमें बेटे रोहनप्रीत सिंह के चेहरे और बेटी रवनीत कौर के हाथ में चोट आई। कार के साइड ग्लास और खिड़की

.

सिख समाज के लोगों ने गोहद चौराहा थाने पर पदस्थ आरक्षक पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। सिख समाज के लोग सिपाही पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिंड एसपी असित यादव ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया। इस मामले की शिकायत इंडियन एम्बेसी में भी की गई है।

ढाई साल बाद आया था ससुराल दरअसल, लंदन में रहने वाले एनआरआई दंपति डॉ. विक्रमजीत सिंह, उनकी पत्नी राजवीर कौर, बेटी रवनीत कौर और पुत्र रोहनप्रीत सिंह गोहद के पास जसवंतपुरा गांव जा रहे थे। यहां डॉ. विक्रमजीत की ससुराल है। विक्रमजीत मूलतः अशोकनगर के रहने वाले हैं और लंदन में रहते हैं। वे ढाई साल बाद अपनी ससुराल आए थे। गोहद कस्बे के स्टेशन रोड पर कार को साइड में पार्क कर परिवार के लोग फल खरीद रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान सिविल ड्रेस में गोहद चौराहा थाने पर पदस्थ आरक्षक कुलदीप कुशवाहा वहां आया और किसी बात पर दंपती से बहस करने लगा। इसी दौरान आरक्षक ने कार का वीडियो बनाया, जिसका परिवार ने विरोध किया। एनआरआई दंपति ने आरक्षक को पुलिस जवान मानने से इनकार किया और आईडी दिखाने को कहा, जिस पर आरक्षक भड़क गया।

हमले में कार में बैठे युवक के चेहरे व हाथ में चोट आई है।

चलती कार पर किया हमला इसके बाद परिवार कार से ससुराल की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ बदमाश डंडे लेकर एक ढाबे के पास रोड पर खड़े थे। उन्होंने पहले कार रोकने की कोशिश की। कार नहीं रुकने पर हमलावरों ने चलती कार पर हमला कर दिया, जिससे रोहनप्रीत के चेहरे पर चोट आई और बेटी रवनीत के हाथ में भी चोट लगी। कार के साइड ग्लास व विंडो भी टूट गए।

एम्बेसी में शिकायत, आरक्षक पर कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही गांव से सिख समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस से आरक्षक को लेकर शिकायत की गई, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने आरक्षक की गलती मानने से इनकार कर दिया। सिख समाज व एनआरआई परिवार का आरोप है कि कार पर आरक्षक के लोगों ने हमला किया। जब डॉ. विक्रमजीत सिंह ने इसकी शिकायत एम्बेसी में की, तो मामला हाई लेवल तक पहुंच गया।

मामले की जानकारी लगते ही एसपी ने तत्काल सिपाही को थाने से हटाकर लाइन अटैच करने की कार्रवाई की। घटना की सूचना पाकर गोहद विधायक केशव देसाई भी मौके पर पहुंचे और सिख समाज की ओर से पैरवी की। उन्होंने आरक्षक कुलदीप के खिलाफ पुरानी शिकायतें होने की बात भी कही। वहीं, सिख समाज के लोग आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े रहे।

सिख समाज के लोगों में आक्रोश, सिपाही द्वारा हमला किए जाने की बात कहते रहे।

सिख समाज के लोगों में आक्रोश, सिपाही द्वारा हमला किए जाने की बात कहते रहे।

आरक्षक को लेकर कुछ लोगों में असंतोष- TI गोहद टीआई रोहित गुप्ता ने सिख समाज के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया और मामले को डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। दैनिक भास्कर से चर्चा में गोहद थाना प्रभारी रोहित गुप्ता ने कहा कि आरक्षक को लेकर कुछ लोगों में असंतोष है। आरक्षक कुलदीप कुशवाहा को लाइन अटैच किया गया है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।



Source link