भोपाल के कोलार सिक्सलेन के सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
भोपाल में 305 करोड़ रुपए से बने कोलार सिक्सलेन के सभी छोटे-बड़े चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, सेंटर वर्ज पर जालियां लगेंगी। ताकि, पशु पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा सकें। दूसरी ओर सबसे बड़ी पार्किंग की समस्या का हल भी ढूंढा जा रहा है। ता
.
पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे और जालियां लगाने के काम पर विधायक रामेश्वर शर्मा भी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया, सिक्सलेन बन गया है और अब बिना किसी रूकावट के लाखों लोग रोजाना गुजर रहे हैं। जैसे-जैसे दिक्कतें सामने आ रही हैं, उनका हल भी कर रहे हैं। पार्किंग स्थल को लेकर कमी महसूस हो रही है। इसे लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। जो भी नई बिल्डिंग बन रही हैं, उनमें पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था जरूरी करने को कहा जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें भी इस ओर काम कर रही हैं।
कोलार में भोपाल का पहला सिक्सलेन बनाया गया है।
हर चौराहे पर सीसीटीवी लगाने का प्लान विधायक शर्मा ने बताया कि बड़े चौराहों पर तो सीसीटीवी कैमरे लगे ही हैं, छोटे चौराहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि, ट्रैफिक, अपराधों पर कंट्रोल हो सके। साथ ही सेंटर वर्ज पर लगे सजावटी पौधों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा।

कोलार रेस्ट हाउस के पास सेंटर वर्ज पर कचरा फेंकने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर ही कचरा फेंक रहे लोग इधर, कोलार रेस्ट हाउस पर करीब डेढ़ सौ मीटर की सड़क की सेंटर वर्ज में कई लोग कचरा फेंक रहे हैं। इस पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। नगर निगम की टीमें नजर रखने के लिए तैनात की गई है।

कोलार सिक्सलेन।