तालाब में जाल डालने पर विवाद, दो गुट भिड़े: टीकमगढ़ में कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, मारपीट में 10 घायल; सिजौरा गांव में घटना – Tikamgarh News

तालाब में जाल डालने पर विवाद, दो गुट भिड़े:  टीकमगढ़ में कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, मारपीट में 10 घायल; सिजौरा गांव में घटना – Tikamgarh News


सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के सिजौरा गांव में तालाब से मछली निकालने के विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में दोनों गुटों के 10 लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार दोपहर की है।

.

सूचना मिलते ही एसडीओपी राहुल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने घायलों का इलाज सुनिश्चित कराया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

कुल्हाड़ी-डंडों से किया हमला

एक पक्ष के दयाराम रैकवार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग तालाब में जाल डाले हुए थे। जब उन्हें जाल हटाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया।

वहीं, घायल जानकी रैकवार ने जानकारी दी कि तालाब से मछली निकालने को लेकर परिवार के ही दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।

गुटों ने एक-दूसरे पर मारपीट के लगाए आरोप

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। खरगापुर थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link