राजा का भाई बोला- सोनम का परिवार हमें फंसा रहा: खुद को सचिन की पत्नी बताने वाली महिला झूठी, महिला बोली- डीएनए कैसे मैच हुआ – Madhya Pradesh News

राजा का भाई बोला- सोनम का परिवार हमें फंसा रहा:  खुद को सचिन की पत्नी बताने वाली महिला झूठी, महिला बोली- डीएनए कैसे मैच हुआ – Madhya Pradesh News


.

ये कहना है राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का। विपिन का आरोप है कि हमारे परिवार को बदनाम करने के लिए महिला को हंगामा करने के लिए भेजा जा रहा है। दरअसल, राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने धोखे में रखकर शादी करने और रेप का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि सचिन ने उससे दोस्ती की और झूठ बोलकर शादी की। उसकी बहन और भाइयों को भी इस रिश्ते के बारे में पता था। महिला के इन आरोपों को लेकर भास्कर की टीम राजा रघुवंशी के घर पहुंची और परिवार से बात की, साथ ही हमने महिला से भी बात कर सच्चाई समझने की कोशिश की, पढ़िए रिपोर्ट….

महिला ने और क्या आरोप लगाए हैं…

पैसे के बदले बेटा दे दो भास्कर ने जब महिला से बात की तो उसने बताया कि सचिन ने मुझसे दूरी बनाना शुरू कर दी थी। मैंने उससे संपर्क करने की कोशिश की। जब सचिन के परिवार को पता चला कि मुझे बेटा हुआ है, तो उन्होंने मुझसे कहा कि 10-15 लाख रुपए लेकर बच्चे को उन्हें सौंप दे, क्योंकि सचिन का कोई लड़का नहीं है।

मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। इस बीच 14 सितंबर 2024 को सचिन ने मुझे एक कागज दिया जिसमें लिखा था कि वह जल्द ही उसे अपना लेगा। उसने मुझसे 3 अक्टूबर तक का समय मांगा था।

महिला ने यह खत दैनिक भास्कर को दिया। दावा किया कि इस पर सचिन ने साइन किए थे।

महिला ने यह खत दैनिक भास्कर को दिया। दावा किया कि इस पर सचिन ने साइन किए थे।

6 अक्टूबर को दर्ज कराई एफआईआर पीड़ित महिला ने बताया कि 3 अक्टूबर का दिन भी निकल गया। मैंने सचिन से बात करना चाही तो उसने फोन नहीं उठाया। मैंने 6 अक्टूबर 2024 को सचिन के खिलाफ पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके तीन दिन बाद कोर्ट ने मेरे और सचिन के डीएनए सैंपल लेने के आदेश दिए।

मेरे बेटे से सचिन का डीएनए मैच हो गया। इसके बाद वह फरार हो गया। एक महीने तक फरार रहने के बाद वह वापस लौटा और करीब 1 महीने तक जेल में भी रहा है। महिला का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर दी गई है। सचिन और उसके परिवार को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन वो इस पर भरोसा ही नहीं कर रहे हैं। यह लोग कोर्ट की बात को भी गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह सचिन और महिला के बच्चे की DNA रिपोर्ट है। इसमें सचिन को बच्चे का जैविक पिता बताया गया है।

यह सचिन और महिला के बच्चे की DNA रिपोर्ट है। इसमें सचिन को बच्चे का जैविक पिता बताया गया है।

जानिए क्या कह रहा राजा का परिवार..

भाई बोला- लड़की इतने साल कहां थी? जब भास्कर ने राजा के भाई विपिन से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा, राजा को बदनाम करने के लिए यह लड़की सामने आई है। वह इतने सालों से कहां थी? वह राजा की मौत का ही इंतजार क्यों कर रही थी? अगर यह लड़की सच में राजा और उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानती है तो उसने अभी तक फोटो क्यों नहीं दिखाई? उसका एड्रेस क्यों नहीं दिया? वह हमें कुछ ठोस बताए।

हमारे दुश्मन पार्टनर ने हमें सिर्फ बदनाम करने के लिए उसे भेजा है। इसमें सोनम के भाई गोविंद का भी हाथ नजर आता है। विपिन ने कहा कि हमनें इस लड़की के बारे में आज से पहले कभी नहीं सुना था न ही इसे कभी देखा था। जिस दिन इसने हमारे घर हंगामा किया उस दिन भी इसने अपनी शक्ल छिपा रखी थी।

जब उनसे पूछा कि महिला दावा कर रही है कि बेटा उनके भाई सचिन का है और डीएनए रिपोर्ट भी मैच हो रही है तो विपिन ने कहा- अगर उसके पास सबूत है तो वह डीएनए रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें, वह बस झूठ बोल रही है। विपिन ने आगे कहा कि वह महिला हम पर यह भी झूठा आरोप लगा रही है कि हमारे परिवार ने उससे कहा था कि वह अपना बेटा हमें देकर चली जाए।

सचिन ने बात करने से इनकार किया राजा के परिवार ने इस लड़की के खिलाफ कॉलोनी की शांति भंग करने और लोगों के सामने परिवार को बदनाम करने की कोशिश का मामला राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराया है। विपिन से पूछा कि अब तक उन्होंने इस मामले में कोई सफाई क्यों नहीं दी, तो उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका परिवार अब तक चुप था क्योंकि यह केस कोर्ट में चल रहा है।

विपिन ने कहा कि हम लोग कोर्ट के खिलाफ नहीं जाना चाहते। इस पूरे मामले को लेकर जब सचिन से बात करने की इच्छा जाहिर की, तो विपिन ने कहा- ये मामला कोर्ट में है, इसलिए सचिन इस पर अभी कुछ नहीं बोलेगा, हम नहीं चाहते की कोर्ट में हमारा केस कमजोर हो जाए।

पीड़िता बोली- मैं सोनम के भाई को नहीं जानती राजा का परिवार महिला पर आरोप लगा रहा है कि राजा की मौत के बाद वह उन्हें बदनाम कर रही है। इस पर महिला ने कहा कि वह राजा को पहले से जानती थी। वह उसके भाई सचिन के साथ कई बार राजा से मिल चुकी थी। राजा की मौत का समाचार सुनकर उसे बहुत दुख हुआ था।

महिला ने कहा, कि राजा की शादी से पहले उसकी एक गर्लफ्रेंड थी, जिससे मैं मिल चुकी हूं और राजा का पूरा परिवार भी उस लड़की को जानता है। मैं चाहती हूं कि जब राजा की बायोपिक बने तो उसकी गर्लफ्रेंड और मेरे बारे में भी जिक्र हो, क्योंकि वो राजा की लाइफ का हिस्सा थी।

जब महिला से पूछा गया कि राजा का परिवार आरोप लगा रहा है कि गोविंद और उसका परिवार ने मिलकर उसे भेजा है, तो उसने कहा कि वह सोनम के भाई गोविंद को नहीं जानती और न ही उनके परिवार में किसी और से उसका परिचय है। ऐसे आरोप केवल मामले से ध्यान हटाने के लिए लगाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंचा नकली टीआई:खुद को राजा का दोस्त बताया; पुलिस पूछताछ में बोला- परिवार को ठगने आया था

इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर गुरुवार रात नकली टीआई पहुंचा। खाकी वर्दी पहने वह राजा के पिता से पूछताछ करता रहा। मां ने मोबाइल पर अपने बेटों को इस बारे में सूचना दी। जब वे घर पहुंचे तो शख्स खुद को राजा का मित्र बताने लगा। जब उससे पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह घबरा गया। इसके बाद देर रात राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी की शिकायत पर नकली टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे थाने ले आई। पूरी खबर पढ़ें



Source link