स्कूल परिसर में शिक्षक पर गांजा पीने का आरोप: 15 अगस्त के बाद का वीडियो सामने आया; ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की – Shahdol News

स्कूल परिसर में शिक्षक पर गांजा पीने का आरोप:  15 अगस्त के बाद का वीडियो सामने आया; ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की – Shahdol News



स्कूल परिसर में नशा करते नजर आए।

शहडोल के बुढार जनपद स्थित टेडीहा दमकी टोला के प्राथमिक पाठशाला में एक शिक्षक पर गांजा पीने का आरोप लगा है। स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है।

.

वीडियो में शिक्षक सुरेश चतुर्वेदी स्कूल परिसर में कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वीडियो में शिक्षक गांजा पी रहे हैं। एक ग्रामीण ने बताया कि सुरेश चतुर्वेदी अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं। नशे के कारण वह बच्चों को ठीक से पढ़ा नहीं पाते।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक की इस हरकत से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

शिक्षक सुरेश चतुर्वेदी ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद वह कुछ ग्रामीणों के साथ सिर्फ सिगरेट पी रहे थे। किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया। हालांकि, वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह चिलम का उपयोग कर रहे हैं।



Source link