MP के स्कूलों में निकली बंपर भर्ती! 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स तक के लिए सुनहरा मौका

MP के स्कूलों में निकली बंपर भर्ती! 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स तक के लिए सुनहरा मौका


Last Updated:

MP Guest Teacher Bharti 2025: मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक भर्ती 2025 शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार शिक्षा पोर्टल 3.0 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सतना. अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है. मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पदों को भरने के लिए अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिसके तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को बच्चों को पढ़ाने का अवसर मिलता है. यह न सिर्फ युवाओं को रोजगार देता है, बल्कि शिक्षा के स्तर को भी बेहतर बनाता है.

भर्ती प्रक्रिया और पात्रता मानदंड
राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाती है. चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट पर आधारित होता है जिसमें उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है. लोकल 18 से बातचीत में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि जहाँ पहले से अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं. उन्हें वहीँ पुनः नियुक्त किया जाता है, बशर्ते वे वहीं काम जारी रखना चाहें तो, अन्यथा वे एनओसी देकर किसी अन्य विद्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं.

कहाँ और कैसे करें आवेदन
नए पदों के सृजन जैसे नए स्कूल निर्माण, शिक्षक के ट्रांसफर या रिटायरमेंट की स्थिति में रिक्त पदों पर भर्ती की जाती है. इसके लिए उम्मीदवार को शिक्षा विभाग के ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर जाना होगा. वहाँ अतिथि शिक्षक का सेक्शन देख के नया पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवेदन किया जा सकता है. पहले से पंजीकृत उम्मीदवार समग्र आईडी और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग कर लॉग इन कर सकते हैं.

वर्गवार योग्यता और वेतनमान
अतिथि शिक्षक भर्ती तीन वर्गों में की जाती है जिसमे वर्ग 3 को न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है वहीं उसकी वेतन ₹7000 प्रतिमाह होती है. वर्ग 2 में ग्रेजुएशन और बीएड अनिवार्य है जिसकी वेतन ₹14000 प्रतिमाह होती है. वर्ग एक में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड आवश्यक होता है जिसके लिए आपको वेतन के तौर पर ₹18000 प्रतिमाह दिया जाता है. तीनों वर्गों की भर्ती प्रक्रिया समान है जिसमें आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड का स्कोर कार्ड तैयार किया जाता है.

आवेदन के बाद शासन द्वारा स्कोर कार्ड अप्रूव किया जाता है. इसके बाद आपके सभी दस्तावेज़ संस्था प्रमुख द्वारा वेरीफाई किए जाते हैं और कार्यालय भेजे जाते हैं जहाँ संकुल प्राचार्य सभी रिकॉर्ड अप्रूव करके उम्मीदवार की नियुक्ति करवाता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homecareer

MP के स्कूलों में निकली बंपर भर्ती! 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट्स तक मौका



Source link