Live now
Last Updated:
MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP Live News Today 16 August. सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू, जो गांव की खराब सड़कों को लेकर वायरल हुई थीं, ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है. चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बच्ची की तस्वीर शेयर कर बधाई दी और लिखा कि लक्ष्मी स्वरूप बिटिया रानी के आगमन से लीला साहू का घर खुशियों से भर गया है. अजय सिंह राहुल ने कुछ समय पहले अपने निजी खर्चे से गांव की सड़क की मरम्मत करवाई थी, जिससे अब ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुरक्षित रूप से मिल रही हैं. ग्रामीणों ने भी इसे सराहा है.

