प्रशासन पर लापरवाही का आरोप; घटना के बाद लगाए बेरिकेड्स।
खरगोन में लगातार हो रही बारिश से रूपारेल नदी में बाढ़ आ गई। जिसमें एक 27 साल का युवक बह गया। घटना झिरन्या क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई। रविवार सुबह इसका एक वीडियो भी सामने आया है। युवक की पहचान संजयनगर निवासी कालू पिता फत्तू पहलवान के रूप में हुई है
.
जानकारी के अनुसार नदी में बाढ़ के कारण भीकनगांव रोड बंद था। इस दौरान कालू ने नदी पार करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और बाढ़ में काफी दूर तक बह गया। इसके बाद रात 11 बजे SDRF की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे के कारण तलाश नहीं हो पाई। रविवार सुबह से फिर खोजबीन जारी है।
रात 11 बजे SDRF की टीम मौके पर पहुंची, अभी भी तलाश जारी।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, घटना के बाद लगाए बेरिकेड्स स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया है। उन्होंने घटना की फोटो और वीडियो एसडीएम आकांक्षा अग्रवाल को भेजे हैं। एसडीओपी राकेश आर्य को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने अब क्षेत्र में बेरिकेड्स लगा दिए हैं।
अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने जिले में अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। झिरन्या में ढाई इंच और भगवानपुरा में 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक 14 इंच पानी गिरा है, जो पिछले साल की तुलना में 8 इंच कम है। जिले की औसत वार्षिक बारिश 32 इंच है। बाढ़ के कारण पहाड़ी नदियों में कुंदा का बहाव तेज हो गया है और नदी क्षेत्र से जलकुंभी भी बह गई है।

लोगों के मना करने के बावजूद बाढ़ में उतरा था युवक।