Sports Top-5 News Today: खेल जगत के लिए 2026 की शुरुआत मिली-जुली रही. साल के पहले दिन 1 जनवरी को बिग बैश में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम अर्धशतक लगाने में सफल रहे. मिचेल मार्श ने शतक ठोक दिया. वहीं, एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट से पहले उस्मान ख्वाजा ने 2 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. इन सबके बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग में दुनिया की टॉप फुटबॉल क्लबों की न्यू ईयर में शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीनों का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हम आज के टॉप-5 स्पोर्ट्स न्यूज को यहां बता रहे हैं…
1. उस्मान ख्वाजा का संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने शुक्रवार (2 जनवरी) को इस घोषणा से सबको हैरान कर दिया. ख्वाजा सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी मैच में खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. ख्वाजा ने 87 टेस्ट मैचों में 16 शतक और 28 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 62.06 रन बनाए. इसके अलावा 40 वनडे में 2 शतक की मदद से 1554 रन ठोके. उन्हें 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी खेलने का मौका मिला. इस दौरान ख्वाजा ने 1 अर्धशतक की मदद से 241 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का पहला मुस्लिम क्रिकेटर… कभी फिलिस्तीन तो कभी पिच, ख्वाजा के 5 विवाद
2. महिला क्रिकेट टीम में नए कोच की एंट्री
इंग्लैंड के निकोलस ली महिला प्रीमियर लीग (WPL) खत्म होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच बनेंगे. पांच टीमों वाली महिला प्रीमियर लीग 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में होनी है. WPL के बाद ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ जुड़ जाएंगे. गुरुवार (1 जनवरी) को रात में यह खबर सामने आई.
3. टीम इंडिया के ऐलान पर आया अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है. 11 जनवरी को सीरीज की शुरुआत होनी है, लेकिन अभी तक सेलेक्टर्स 15 सदस्यीय टीम को नहीं चुन पाए हैं. 21 जनवरी को शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन उससे पहले होने वाली वनडे मैचों के लिए टीम का इंतजार अभी बाकी है. अब रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि शनिवार (3 जनवरी) को सेलेक्शन कमेटी खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगाएगी.
4. इंग्लिश प्रीमियर लीग में उलटफेर
इंग्लिश प्रीमियर लीग में साल के पहले दिन गुरुवार (1 जनवरी) को कई उलटफेर देखने को मिले. डिफेंडिंग चैंपियन लिवरपूल, मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी मजबूत टीमें साल के पहले दिन अपने मैच में जीत हासिल नहीं कर पाईं. लिवरपूल और लीड्स यूनाइटेड के बीच मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ. वूल्व्स ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-1 की बराबर पर रोक दिया. संडरलैंड ने मैनचेस्टर सिटी को 0-0 की बराबरी पर रोका. टेबल में पहले स्थान पर काबिज आर्सेनल ने एश्टन विला को 4-1 से हराया. टॉटेनहैम हॉटस्पर और ब्रेंडफोर्ड के बीच मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ.आर्सेनल 19 मैचों में 45 अंक के साथ पहले, मैनचेस्टर सिटी इतने ही मैच में 41 पॉइंट्स के साथ दूसरे, एश्टन विला 19 मैचों में 39 अंक के साथ तीसरे और लिवरपूल इतने ही मैचों में 33 अंक के साथ चौथे स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: IPL से पहले पंत की टीम के बैटर की तबाही.. 3 करोड़ होंगे वसूल, अकेले दम पर दिलाई जीत
5. बाबर आजम का अर्धशतक, मिचेल मार्श का शतक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने साल 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की. उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया. यह उनके टी20 करियर की 97वीं फिफ्टी है. बाबर के अर्धशतक से सिक्सर्स को जीत मिली. उन्होंने 46 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए. लीग के दूसरे मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने होबार्ट हरिकेंस को हराया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने शतक लगाकर साल की शुरुआत शानदार अंदाज में की. मार्श 58 गेंदों पर 102 रन ठोके. इस दौरान 11 चौके और 5 छक्के लगाए.