गुना पहुंची राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा: 34 साल से चलती आ रही; तमिलनाडु के श्रीपैरम्बदूर से चलकर पहुंची गुना – Guna News

गुना पहुंची राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा:  34 साल से चलती आ रही; तमिलनाडु के श्रीपैरम्बदूर से चलकर पहुंची गुना – Guna News


गुना में कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान स्थल तमिलनाडु के श्रीपैरम्बदूर से लगातार 34वीं बार निकाली जा रही सदभावना यात्रा गुना पहुंची। यात्रा में शामिल सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्वतमान गुना जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, लोकसभा प्रत्य

.

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि राजीव गांधी के बलिदान को स्मरण करते हुए देश में सदभावना की अलख जगाने वाली यात्रा अपने साथ राजीव ज्योति लेकर भी चल रही है। इस ज्योति को सम्मान के साथ कांग्रेस नेताओं ने कार्यालय में विराजमान किया और अगले दिन राजीव गांधी के देश में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए पुन: यात्रा में शामिल पदाधिकारियों को सौंपा गया।

यात्रा को रवाना करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की शहादत को याद किया।

नेताओं ने कहा कि देश को उन्नति और तरक्की के मार्ग पर ले जाने में राजीव गांधी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भारत को दुनिया के साथ कदमताल कराने में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया। चाहे भारत में कम्प्यूटर प्रणाली लाने की बात हो या फिर विश्वविद्यालय और अस्पतालों के निर्माण का दौर हो, हर जगह राजीव गांधी की आधुनिक सोच और विकसित भारत बनाने का दृढ़ संकल्प दिखाई देता है।

यात्रा के गुना पहुंचने पर यात्रियों ने मशाल जिले के नेताओं को सौंपी।

34वीं राजीव गांधी सदभावना यात्रा गुना के बाद ग्वालियर की ओर प्रस्थान कर गई है। यात्रा की रवानगी के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे जैसे नारे भी लगाए और राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।



Source link