Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एलिसा हीली ने माना है कि रिकॉर्ड आठवीं बार विश्व कप जीतने के लिए उनकी टीम को भारतीय उपमहाद्वीप में स्पिन गेंदबाजों की चुनौती से बड़े पैमाने पर निपटना होगा.
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डरी.हीली ने भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में नाबाद 137 रन की पारी के साथ लय में वापसी की. उनकी इस पारी से टीम सांत्वना जीत दर्ज करने में सफल रही.ऑस्ट्रेलिया ए इससीरीज को 1-2 से हार गया लेकिन हीली ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाये.
हीली ने सीरीज के दूसरे मैच में भी 91 रन की पारी खेली थी. वह अनुभवी स्पिनरों से सजी भारत ए के गेंदबाजों से निपटने में काफी सफल रहीं.. भारत ए की टीम में राधा यादव, मिन्नु मणि, तनुजा कंवर और प्रेमा रावत जैसी स्पिनर शामिल थीं. प्रेमा तीसरे वनडे की अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थी.
ऑस्ट्रेलिया ए ने रविवार को भारत ए की पारी में 217 रन पर समेटने के बाद महज 28 ओवर में एक विकेट विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. हीली ने सलामी बल्लेबाज तहलिया विलसन (51 गेंद में 59 रन) के साथ महज 16.1 ओवर में 137 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.
Contact: satyam.sengar@nw18.com