Last Updated:
Virat Kohli Anushka Sharma walking London Streets: विराट कोहली अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दो बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रहते हैं. कोहली अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए द…और पढ़ें
लंदन की सड़कों पर स्थानीय लोगों से बात करते कोहली और अनुष्का हुए कैमरे में कैद. विराट कोहली (Virat Kohli) को हाल में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में कोहली को लंदन के लोगों से बातचीत करते और हंसते हुए देखा जा सकता है. उनके एक हाथ में काला छाता है जबकि दूसरे हाथ में पानी की बोतल है. कोहली 4 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल खिताब जीतने के लिए 18 साल का इंतजार खत्म किया था. उन्होंने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा का ऐलान किया था.