पुल पार करते समय बह गया ऑटो: चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान,ग्रामीण बोले-यह कोई नई बात नहीं है;बारिश में सालों से ऐसे ही हालात – Jabalpur News

पुल पार करते समय बह गया ऑटो:  चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान,ग्रामीण बोले-यह कोई नई बात नहीं है;बारिश में सालों से ऐसे ही हालात – Jabalpur News


हिरन नदी के पुल को पार करते हुए रविवार को एक लोडिंग ऑटो बह गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए और वह डूब गया एवं ऑटो में लोड सामान बह गया। हालांकि ऑटो चालक नदी से बाहर निकलने में सफल रहा। घटना का वीडियो आज सामने आया है,

.

कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी से हिरन नदी बहती है। बारिश के समय में यहां की स्थिति खराब हो जाती है। गांव तक पहुंचने के लिए एक पुल है, बारिश में जिसके ऊपर से पानी बहता है। लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करते हैं। रविवार को सामान लेकर कटंगी से निकला ऑटो गनियारी ही जा रहा था और तेज बहाव की चपेट में आ गया। पानी का बहाव कम होने पर ट्रैक्टर की मदद से ऑटो को बाहर निकाला।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल की ऊंचाई कम होने के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। जिला प्रशासन से कई बार मांग की गई है कि पुल को ऊंचा करवा दें पर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बारिश में जान जोखिम में डालकर पुल पार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बारिश में हर साल दो से तीन माह इस पुल के ऊपर से पानी बहता है। इस दौरान कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। मरीजों को अस्पताल ले जाना हो या बच्चों को स्कूल भेजना, सभी काम प्रभावित होते हैं और सैकड़ों गांवों से इसका संपर्क टूट जाता है।



Source link