भारत को हरा देंगे …एशिया कप के लिए टीम चुनने के बाद चयनकर्ता की चेतावनी

भारत को हरा देंगे …एशिया कप के लिए टीम चुनने के बाद चयनकर्ता की चेतावनी


Last Updated:

PCB chief selector Aaqib Javed Bold Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अकीब जावेद ने बड़ा दावा किया है.

भारत को हरा देंगे ...एशिया कप के लिए टीम चुनने के बाद चयनकर्ता की चेतावनीपीसीबी के मुख्य चयनकर्ता अकीब जावेद बोला भारत को एशिया कप में हराएगा पाकिस्तान
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए कुछ मुश्किल फैसले लिए हैं. देश के 3 टॉप स्टार बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद को भरोसा है कि यह पाकिस्तान टीम एशिया कप में भारत को हरा देगा. जावेद ने कहा कि हाल के खराब प्रदर्शन के बावजूद मौजूदा पाकिस्तान टीम में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हराने की क्षमता है.

जावेद ने कहा, “पाकिस्तान की टी20 टीम भारत को हरा सकती है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा बड़े होते हैं. यह 17 सदस्यीय टीम किसी भी टीम को हरा सकती है. हमें उन पर दबाव नहीं डालना चाहिए, लेकिन मुझे इस टीम से बहुत उम्मीदें हैं.”

बाबर आजम और रिजवान का टी20 इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है.
PCB ने युवा सितारों पर भरोसा जताया है और बाबर आजम समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया. जावेद के अनुसार, पाकिस्तान सुपर लीग ने बोर्ड को खिलाड़ी चयन में मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई है. “ऐसा नहीं है कि हम उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं. मौजूदा सलेक्शन यह दिखाता है कि एक खिलाड़ी कैसे विकसित होता है. मैंने साहिबजादा फरहान, साइम और फखर के उदाहरण दिए हैं. साहिबजादा ने वापसी की साइम ने शुरुआत में संघर्ष किया लेकिन बाद में असर डाला.”

जावेद ने आगे कहा, “आप किसी खिलाड़ी के करियर पर मुहर नहीं लगा सकते. मौके हमेशा होते हैं. अभी वे बिग बैश और PSL जैसी लीगों में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं. जो भी प्रदर्शन करेगा, वही खेलेगा, और केवल वही जो प्रदर्शन करेगा खेलने का हकदार है,”

जावेद ने बाबर को एशिया कप टीम से बाहर करने और संभावित वापसी पर बात करते हुए कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि बाबर को कुछ क्षेत्रों में सुधार करने के लिए कहा गया है, जैसे स्पिन का सामना करना और उनकी स्ट्राइक रेट के मामले में. ये वे चीजें हैं जिन पर वह बहुत मेहनत कर रहे हैं. बाबर जैसे खिलाड़ी के पास BBL में खेलने और टी20 में उन क्षेत्रों में सुधार दिखाने का अवसर है. वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

भारत को हरा देंगे …एशिया कप के लिए टीम चुनने के बाद चयनकर्ता की चेतावनी



Source link