UCMAS नेशनल कॉम्पिटिशन में बैतूल के छात्रों ने लहराया परचम: रचित नागले बने चैंपियन; 30 राज्यों के 3500 प्रतिभागियों में 9 छात्रों ने जीते पुरस्कार – Betul News

UCMAS नेशनल कॉम्पिटिशन में बैतूल के छात्रों ने लहराया परचम:  रचित नागले बने चैंपियन; 30 राज्यों के 3500 प्रतिभागियों में 9 छात्रों ने जीते पुरस्कार – Betul News


हैदराबाद के जी.एम.सी. बालयोगी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में 16 और 17 अगस्त 2025 को यूसीमास की 24वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बैतूल के यूसीमास ग्रोवेल अबेकस एकेडमी से 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

.

16 अगस्त को सुबह 10 बजे सेकेंड राउंड में मध्यप्रदेश के 291 प्रतिभागियों के साथ बैतूल के छात्रों ने प्रतिस्पर्धा की। परिणाम रात 11 बजे यूसीमास की वेबसाइट पर घोषित किए गए। बी.1 ग्रुप में रचित नागले चैंपियन बने। सी.3 में अम्बर वैद्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हायर टर्म एच.1 में लाव्यांश मांडवे और एफ.3 ग्रुप में सार्थक नाईक ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अन्य प्रतिभागियों में ख्याति पाटिल (ए.2), गीत सलूजा (बी.2), हर्ष लोखंडे (सी.3), आरव देशमुख (बी.3) और दिपांशा नागले (बी.2) ने मेरिट पोजिशन प्राप्त की। 17 अगस्त को पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम में मलेशिया यूसी इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन से डॉ. क्रिस च्यू, यूसीमास इंडिया से स्नेहल कारिया और मध्यप्रदेश यूसीमास से नीरज गोयल व अमृता गोयल उपस्थित रहे। बैतूल से यूनिट फ्रेंचाइजी राजू महाले और कोर्स इंस्ट्रक्टर संध्या महाले ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

श्रीमती संध्या महाले ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 मिनट में 200 गणित के सवाल हल करने होते हैं। छात्रों ने डेढ़ महीने से इसकी तैयारी की थी।

देखिए तस्वीरें…



Source link