अम्बेडकर की मूर्ती तोड़ने पर बहुजन समाज का विरोध: शिवपुरी में तहसील कार्यालय पर दिया धरना, पूर्व विधायक भी पहुंचे – Shivpuri News

अम्बेडकर की मूर्ती तोड़ने पर बहुजन समाज का विरोध:  शिवपुरी में तहसील कार्यालय पर दिया धरना, पूर्व विधायक भी पहुंचे – Shivpuri News


अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने को लेकर तहसील के बाहर विरोध प्रदर्शन

शिवपुरी जिले के कांकर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही बहुजन समाज के लोग नाराज हो गए। मंगलवार को समाज के लोग एकजुट होकर नरवर तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।

.

जाटव समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और दोषियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने नई प्रतिमा स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।

तहसील ऑफिस के बाहर जुटे बहुजन समाज के लोग

आंदोलन की दी चेतावनी धरने में करैरा के पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ सख्त का समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाने वाला है और प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।

मौके पर पहुंचे करैरा एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। ग्रामवासियों ने साफ कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link