ग्वालियर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 8.80 लाख की ठगी: PNB का अधिकारी बनकर ऑनलाइन फाॅर्म फिल कराया और ठग लिए रुपए – Gwalior News

ग्वालियर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 8.80 लाख की ठगी:  PNB का अधिकारी बनकर ऑनलाइन फाॅर्म फिल कराया और ठग लिए रुपए – Gwalior News


बुजुर्ग ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी ने फेसबुक पर पीएनबी वन एप का एड देखकर उसे डाउनलोड करना चाहा, लेकिन वह डाउनलोड नहीं हुआ। कुछ देर बाद उनके पास पीएनबी वन एप का अधिकारी बताने वाले एक ठग का कॉल आया। उनको एप डाउनलोड कराने ऑनलाइन प्रोसेस

.

रिटायर्ड कर्मचारी ने इस पर आपत्ति भी ली, लेकिन बैंक अधिकारी बनकर ठग रहे शख्स ने विश्वास दिलाया कि यह सारे रुपए 24 घंटे के अंदर वापस आ जाएंगे।

घटना 15 जुलाई न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर की है। रिटायर्ड कर्मचारी ने एक महीने तक इंतजार किया, लेकिन जब रुपए वापस नहीं आए और ठग ने बैंकॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो वह एसपी ग्वालियर से मिले। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

दो घंटे बाद आया अनजान नंबर से कॉल न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर निवासी 70 वर्षीय सत्य प्रकाश पीएनबी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। 15 जुलाई को वे मोबाइल में फेसबुक चला रहे थे। तभी पीएनबी बैंक वन एप का एड दिखाई दिया। जिसमें से बैंक जाने की परेशानी से बचने और घर बैठे ही बैंक का काम करने की जानकारी दिखाई दी। वे ऑनलाइन एप डाउनलोड करने लगे। काफी देर तक डाउनलोड नहीं हुआ तो उन्होंने उसे बंद कर दिया।

2 घंटे बाद मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। जिसमें ट्रू कॉलर पर पीएनबी लिखा था। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल कुमार बताया और कहा कि वह पीएनबी वन एप में अफसर है। उसने एप के बारे में जानकारी दी और उनके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल किया। इसके बाद वह उन्हें बताता गया और जानकारी लेता गया।

ऑनलाइन फॉर्म भरते-भरते अकाउंट हुआ खाली ठग ने एक फॉर्म ऑनलाइन फिल कराया। इसके बाद रिटायर्ड कर्मचारी के पास खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। पैसे निकलने के मैसेज की जानकारी उन्होंने राहुल कुमार को दी तो उसका कहना था कि 24 घंटे में वापस आ जाएंगे। धीरे-धीरे कर 8.80 लाख रुपए उनके पीएनबी के तीन विभिन्न अकाउंट से निकाल लिए गए।

रिटायर्ड कर्मचारी इंतजार करता रहा, लेकिन पैसे वापस नहीं लौटे तो उन्हें शंका हुई और साइबर सेल पहुंचकर मामले की शिकायत की। साइबर सेल ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

एएसपी क्राइम कृष्ण लालचंदानी ने बताया-

एक बुजुर्ग के साथ पीएनबी वन एप डाउनलोड कराने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। मामला दर्ज कर लिया है। पड़ताल की जा रही है।

QuoteImage



Source link