पुरानी रंजिश में चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली: हत्या का पूर्व आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख की ट्रॉली बरामद – Mandsaur News

पुरानी रंजिश में चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली:  हत्या का पूर्व आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख की ट्रॉली बरामद – Mandsaur News


मंदसौर की नई आबादी पुलिस ने एक ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम अरनिया निजामुद्दीन निवासी फरियादी सादिक पिता हासम अजमेरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

.

कहा कि 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात को उनके बाड़े में शेड के नीचे रखी ट्रैक्टर की ट्रॉली अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चुरा ली गई थी।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के बाद सामने आया कि फरियादी सादिक का जाफर पिता अशरफ अजमेरी निवासी ग्राम अरनिया निजामुद्दीन से पुराना विवाद चल रहा था।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुराने झगड़े के बदले ट्रॉली चोरी की योजना बनाई पूछताछ में जाफर ने स्वीकार किया कि उसने इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए ट्रॉली चोरी की योजना बनाई थी। जाफर ने अपने साथियों मनीष पिता राजमल गुर्जर निवासी पिपलियाहाडी (थाना मनासा) और कान्हा उर्फ कारुदास पिता हिरादास बैरागी निवासी गरनई (थाना नाहरगढ़) के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया।

7 और 8 सितंबर 2025 की रात को तीनों आरोपियों ने फरियादी के बाड़े से ट्रैक्टर की मदद से ट्रॉली चुराई और इसे 75 हजार रुपये में बेचने की कोशिश की, लेकिन खरीदार न मिलने पर ट्रॉली को रंग-रोगन कर झाड़ियों में छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रॉली को जब्त कर लिया है। मामले में तीनों आरोपियों जाफर अशरफ अजमेरी, मनीष राजमल गुर्जर और कान्हा उर्फ कारुदास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रकरण का मुख्य आरोपी जाफर पिता अशरफ अजमेरी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह धारा 302 और 201 भादवि के तहत हत्या का आरोपी रह चुका है और उसे 11 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है। फ़िलहाल वह जमानत पर बाहर है।

जब्त की गई ट्रॉली की अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है।



Source link