जिलाध्यक्ष पर कांग्रेसियों को हत्या-लूट में फंसाने का आरोप: जिला उपाध्यक्ष बोले- भाजपा में रहे कांग्रेस अध्यक्ष अशोक; पद से हटाने विरोध करेंगे – datia News

जिलाध्यक्ष पर कांग्रेसियों को हत्या-लूट में फंसाने का आरोप:  जिला उपाध्यक्ष बोले- भाजपा में रहे कांग्रेस अध्यक्ष अशोक; पद से हटाने विरोध करेंगे – datia News



दतिया जिले की कमान कांग्रेस हाईकमान ने अशोक दांगी बगदा को सौंप दी है। जैसे ही उनकी नियुक्ति हुई, जिले की राजनीति में हलचल मच गई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस फैसले से नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा।

.

जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि 2023 में अशोक दांगी को जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया था। वे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में कांग्रेस लौट आए। लेकिन अपने कार्यकाल में उन्होंने पार्टी के लिए कोई बड़ा योगदान नहीं दिया।

यादव ने यहां तक आरोप लगाया कि दांगी ने अपने कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर लूट और डकैती जैसे गंभीर मामले दर्ज कराए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हाईकमान ने निर्णय वापस नहीं लिया तो भोपाल और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कहा- नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की हालत खराब थी जिला महामंत्री राघवेंद्र यादव ने भी दांगी की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दांगी के कार्यकाल में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब रही। कई वार्ड भाजपा ने निर्विरोध जीते थे। यहां तक कि दांगी के वार्ड और गांव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

जिलाध्यक्ष बोले- बैठकर करेंगे समाधान इधर, नए जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने विरोध पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की तरह है। यदि किसी को आपत्ति है तो बैठकर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे पार्टी के हित में नई रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।



Source link